अभाविप जिले की छात्राओं को सिखाएगा आत्मरक्षा का गुण

0
770
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 Oct 2019 : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) प्रदेशभर में छात्राओं को महिला अपराधों के खिलाफ साहसी बनाएगा। छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति खुद सक्षम बनाने के लिए एबीवीपी की ओर से मिशन साहसी अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए आज डीएवी महाविद्यालय अभाविप इकाई के कार्यकर्ता व महाविद्यालय की छात्रओं के साथ बैठ की है। महाविद्यालय में तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए महाविद्यालय की छात्राएं काफी उत्सुक है मिशन साहसी के माध्यम से किस प्रकार चुन्नी, क्लिप, पेन जैसी चीजों से खुद को बचाने का तरीका सिखाया जाएगा। एबीवीपी जिला प्रमुख प्रध्यापक सरोज कुमार ने बताया कि योजना के तहत जिले के सभी कॉलेजों और स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा दिल्ली-एनसीआर छात्राओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। छात्राएं खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क और सक्षम हो सकें यही कोशिश है। इस मौके पर चंदन झा, गोपाल ठाकुर, हेमन्त राघव, मयंक चौधरी, सनी, रेहान, दिव्यांश , साकिब, हर्ष, विवेक, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here