16वां श्री श्याम वंदना महोत्सव में साध्वी पूर्णिमा ‘‘पूनम दीदी’’ के भजनों पर झूमेगें भक्त

0
207
Spread the love
Spread the love

नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट लाॅन में श्री राम राज्य सेवा समिति रजि. द्वारा 16वा श्री श्याम वंदना महोत्सव की तैयारी षुरु कर दी। श्री राम राज्य सेवा समिति के सदस्य नवीन गर्ग ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार श्री श्याम वंदना महोत्सव 8 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा, पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में नवीन गर्ग, अतुल गर्ग, योगेश जैन, अमित गुप्ता, अमित बंसल, अमित गोयल, महेश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संजय गुप्ता, ललित गुप्ता, आशीष सहित समिति के कई गणमान्य सदस्य भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया की जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट लाॅन के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकें। श्री श्याम वंदना महोत्सव के पहले दिन मेहंदी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कलाकारों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

श्री श्याम वंदना महोत्सव में वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा ‘‘पूनम दीदी’, दिल्ली के श्री शीतल पांडे, कोलकाता के श्री राज पारिक, दिल्ली की पूजा आनंद, ग्वालियर के मनोज शर्मा व दिल्ली की संगीता राठौर जैसे नामचीन कलाकार अपने श्याम भजनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here