कार्यकर्ता मोदी सरकार के काम पर गर्व से मांगे वोट : नायब सिंह सैनी

0
25
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद 6 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा 44वें स्थापना दिवस पर फरीदाबाद में पार्टी का झंड़ा फहराते हुए कहा कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वोटिंग तक वे घर न बैठें, बल्कि पब्लिक में जाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। जनता का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है, इसलिए इस बार भी हरियाणा से सभी दसों लोकसभा सीटें जिताकर मोदी जी के पास भेजेंगे।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा कार्यालय अटल कमल में झंडा फहराने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी की अब तक की यात्रा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 6 अप्रैल 1980 को स्थापना हुई।  दो सीट से शुरू हुई यात्रा 303 पर चली गई है। देश आज एक सुर में बोल रहा है अबकी बार 400 पार। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास का एक नया आयाम छुआ है। मैं 2024 में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार हरियाणा में देख रहा हूं। जनता का मैंडेट लेकर तीसरी बार हरियाणा में कमल का फूल खिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुँचे तो  कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी अपने मुख्यमंत्री का जबरदस्त एवं भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री जी का जिला कार्यालय पर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, लोकसभा संयोजक अजय गौड़, महापौर सुमन बाला, मुख्यमंत्री मिडिया सलाहकार राजीव जेटली, मुकेश वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्सवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, वरिष्ठ उप महापौर, देवेन्द्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा एवं मनोज वशिष्ठ, पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया I  मुख्यमंत्री के जिला कार्यालय आगमन पर छोटे छोटे बच्चों बच्चों ने शंख ध्वनि और ढोल पाशों से स्वागत किया, स्वस्ति वाचन के साथ तिलक किया और पुष्प वर्षा की I

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी भाजपा स्थापना दिवस पर  कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुझे इस बात का भी गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का हम 44 वां दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भी कार्यकर्ता हमारा चाहे पन्ने का प्रमुख है, वह भी छूटे नहीं, हर कार्यकर्ता अपने घर के ऊपर पार्टी का झंडा फहराए। नायब सैनी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और डबल इंजन की सरकार के कारण आज युवाओं, महिलाओं और किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है।  उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भाजपा पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर जिन्होंने 10 साल में देश को एक नई दिशा दी।  हमें गर्व है ऐसे प्रधानमंत्री पर जिसने दुनिया में भारत का सम्मान ऊंचा करने का काम किया है‌।  चाहे सड़कों की बात हो, चाहे रेलवे की बात,  चाहे एयर कनेक्टिविटी की बात हो,  हेल्थ की बात हो, नए एम्स बनाने की बात हो, चाहे बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार देने की बात हो, भारतीय जनता पार्टी ने नए आयाम को छुआ है। 10 वर्षों में हुए काम के कारण सभी कार्यकर्ता अपना मोदी सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर गर्व के साथ वोट मांगे। जनता पूरा आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी को देगी। जन-जन आंखें बिछाए हुए आपकी तरफ देख रहा है। आज फरीदाबाद में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, फरीदाबाद की सरदारी बोल रही है कि अबकी बार कृष्ण पाल गुर्जर को 10 लाख से ज्यादा वोटो से जिताना है। सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम घर पर नहीं बैठेंगे। एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि मत पेटी के अंदर एक-एक वोट डलवाएंगे।  कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुआ मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हाउस आपका है। आप चाहे रात में 2:00 बजे भी आयें, मुख्यमंत्री आवास का दरवाजा खुला है। सबको डटकर के काम करना है और 10 की 10 सीट जिताकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय के साथ लगते गुरु के मंदिर गुरूद्वारे में भी टेका मत्था टेका। गुरूद्वारे की अध्यक्षा राणाकौर भट्टी और गुरुद्वारा कमेटी ने शरोपा पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की ।

इससे पूर्व फरीदाबाद में उनके प्रथम आगमन पर सराय टोल पर विधायक राजेश नागर और ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने सराय टोल पर मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया। पार्षद जितेन्द्र यादव, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I क्यूआरजी चौक सेक्टर 16 फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और फ़रीदाबाद के गण मान्य लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर  केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्सवाल, पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, पंकज सिंगला, राजू ठाकुर, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, पार्षद विनोद भाटी, सुभाष आहूजा, छत्रपाल सिंह शोभित अरोड़ा, गौरव तंवर आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और फरीदाबाद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे I

फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित विधायक नरेन्द्र गुप्ता के  कार्यालय पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया जिसमे केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, ईश्वर दयाल, भगवन दास गोयल, आर के चिलाना मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी और भाजपा कार्यकर्ता और फरीदाबाद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे I

बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस पंहुचने पर हरियाणा के कैबिनेट मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और बल्लभगढ़ के सम्मानितजनों ने मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया, जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,  जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग गजेंद्र वैष्णव ,कैलाश शर्मा, जिला सचिव सुनीता बघेल, सीएम विंडो के अध्यक्ष पारस जैन, बृजलाल शर्मा, पार्षद बुद्धा सैनी ,हर प्रसाद गोड, राकेश गुर्जर ,जयवीर खटाना, जगत सिंह भूरा, प्रताप सिंह भाटी, लखन बेनीवाल, कुलदीप सिंह माथारू, प्रमोद गिल, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि सोनी, , महिला मोर्चा अध्यक्ष, ज्योति कपूर, कुसुम शर्मा, युवा मोर्चा के महामंत्री कार्तिक वशिष्ठ आदि सैंकड़ों की  संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग के सम्मनित लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान और स्वागत अभिनन्दन किया।  सैनी समाज ने भी फरीदाबाद में कई जगहों पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनन्दन किया।

पृथला के देवांश वाटिका में विधायक नयनपाल रावत के नेतृत्व में पृथला के सम्मनित जनों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष  वजीर सिंह डागर, अनिल नागर, भारती भाकुनी, लक्ष्मण तंवर, सुखबीर शर्मा मलेरना, जिला सचिव  पंकज सिवाल, गोल्डी अरोड़ा, रवि कश्यप, लाल मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला  मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, ज़िला कार्यालय सचिव सचिन कुमार, मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, राजू ठाकुर, भगवान सिंह, शोभित अरोड़ा, फहीम, गौरव तंवर, सीमा भरद्वाज, अरुणिमा सिंह, मीडिया सह प्रभारी आभास अग्रवाल एवं अजय डुडेजा, आई टी जिला संयोजक समीर टंडन, शिवम रतन, जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक और  जिले व मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और फरीदाबाद के सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के सदस्य, फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के सम्मनित जन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here