हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूरज को अर्ध्य  छठ मईया के जयकारे से गूंज उठा प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति का प्रांगण 

0
877
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 Nov 2021: प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर 22 में छठ पूजा के अवसर पर हजारों महिलाओं के मुख से गूंज उठा छठ मईया हम सबकी ‘अरज’ सुनेंगी। मंदिर के तालाब में महिलाओं ने छठ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद अस्त होते सूरज को हजारों महिलाओं ने अर्ध्य दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति के चेयरमेन प्रदीप राणा व प्रधान गंगेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंo मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद मौजूद थे। अतिथि के रूप में राधे सरकार महामंडलेश्वर जबलपुर,डॉक्टर विंध्या गुप्ता पूर्वांचल महिला प्रमुख भाजपा व फिल्म अभिनेत्री, फिल्म प्रोड्यूसर राज साहनी समाजसेवी उत्तम मिश्रा,अशोक डी स्टार मौजूद थे। टिपर चंद ने कहाकि छठ पूजा के अवसर पर उन्होंने कहाकि यह पर्व पूर्वांचल के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। पूर्वांचल के परिवार की महिला व पुरुष इस दिन परिवार की  मंगलकामना के लिए व्रत रखते है। उन्होंने पूर्वांचल वासियों की श्रद्धा को में नमन करता हुॅं और सभी पूर्वांचल परिवार को छठ पर्व की बधाई देता हूँ। समिति के चेयरमैन प्रदीप राणा व मंदिर के प्रधान गंगेश तिवारी कहा कि जहां देश की पवित्र नदियों में हजारों महिलाएं सूर्य की आराधना करती है वही इस मंदिर में इतनी संख्या देखकर पता चलता है की इस पर्व को श्रद्धालु दिल से मनाते है। छठ माता की इस पर्व पर महिलाएं कई दिनों तक व्रत रखती हैं और छठ माता से अपने परिवार की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। इस मौके पर प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सभी पदाधिकारियों ने महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजीव कुशवाहा ने मंच संचालन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here