भारतीय अर्थव्यवस्था पर सेमिनार का आयोजन

0
1398
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 Sep 2019 : एन एच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रांगण में कॉमर्स विभाग द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे पूंजी बाजार के विषय पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वक्ता व चार्टर अकाउंटेंट अमन चुग जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया| उन्होंने बताया कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर बढ़ रही है, जबकि अन्य देश जैसे अमेरिका, यूके, जापान, चाइना आदि देशों की विकास दर जीरो है| अमन चुग ने कहा सकल घरेलू उत्पाद के विकास के लिए भारत की बढ़ती जनसंख्या एक कारण है| साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला की भारत में जॉब देने की क्षमता है| कार्यशाला में प्राचार्य डॉक्टर सतीश आहूजा ने अमन चुग के विचारों को सराहा| इस कार्यशाला के संयोजक श्री मुकेश बंसल व ललित, संचालक सदस्य रवि कुमार व पंकज झा थे| कार्यशाला में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here