सीएए कानून के समर्थन में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

0
1356
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 13 Jan 2020 : देश की संसद में नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर में सीएए कानून के समर्थन में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रही है।

इसी संदर्भ में सोमवार को शहर के दयालबाग क्षेत्र में भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए कानून के समर्थन में नारेबाजी की। भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। नागरिकता संशोधन कानून को देश हित में बताते हुए देशवासियों को इसके प्रति किए जा रहे खड़ यंत्र के लिए सजग किया। जन जागरूकता रैली में भाजपा नेता गजेंद्र भडाना उर्फ लाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा कई संगठनों के लोग सम्मिलित हुए।

इस मौके पर गजेंद्र भडाना ने नागरिकता संशोधन कानून के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून भारत के किसी भी नागरिक के ऊपर लागू नहीं हो रहा है। स्वार्थी राजनीति करने वाले कुछ दलों के नेता तथा पाकिस्तान के इशारे पर भारत के विरुद्ध खडय़ंत्र करने वाले कुछ संगठन के लोग इसका दुष्प्रचार करके सीधे-साधे भारत की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भाजपा कतई कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सीएए के विषय में दुष्प्रचार करने वाले खडय़ंत्रकारी देश विरोधी टुकड़े टुकड़े गैंग के लोगों को बेनकाब करने के लिए भाजपा लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है।

इस मौके पर अभय भडाना, बाबूसहाय ठाकुर, विनय मिश्रा, धर्मेन्द्र भदौरिया, रवि भडाना, कर्मवीर, आर्य सत्तन, पवन भाटी, दिनेश मुखिया, राधावल्लभ, राजेश रोसा, आरपी शर्मा, कमल भाटी, अतुल, संजीव झा, विजय, अजय, दिनेश, संजय भडाना तथा दीक्षित आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जनजागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here