पीएम मोदी ने बापू और शास्त्री को किया याद, दी श्रद्धांजलि

0
1386
Spread the love
Spread the love

New Delhi News : आज 2 अक्टूबर है, यानी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 148वीं जयंती। पूरा देश बापू को याद कर रहा है। इस मौके पर देश और दुनिया में कई जगह विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

पीएम मोदी सुबह ही राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर राष्ट्रपिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों की जयंती पर भावनाएं व्यक्त की थीं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता के लिए लिखा, ‘गांधी जयंती पर बापू को शत्-शत् नमन! मैं गांधी जयंती पर प्रिय बापू को झुक कर प्रणाम करता हूं। उनके महान आदर्श दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

‘जवानों एवं किसानों के प्रणेता शास्त्री जी को नमन’
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्होंने लिखा, ‘जवानों एवं किसानों के प्रणेता एवं देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले शास्त्री जी को नमन! लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद करते हैं।

मनमोहन-आडवाणी भी पहुंचे
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
महात्मा गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जा रही है। दोनों नेताओं ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था। उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या कर दी थी। गांधी को दुनियाभर में उनके अहिंसा के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वह अपने अनुयायियों के बीच महात्मा के नाम से जाने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here