नगर निगम कर्मचारियों ने वित्त नियंत्रक सतीश वशिष्ठ का पुतला फूंका

0
1099
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 31 May 2019 : गुस्साएं कर्मचारियों ने नगर निगम फरीदाबाद के वित्त नियंत्रक सतीश वशिष्ठ की शव यात्रा निकाल बीके चौक पर पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारी निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुए और विशाल विरोध सभा की।

गौरतलब है कि गेहूं ऋण की मांग व सेवानिृवत कर्मचारियों व मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को पेंशन वबकायाजात का भुगतान करने, आऊटसोर्सिंग में लगे ड्राईवरों व क्लर्कों की सेंशन देने, सहायक सफाई निरीक्षक को बहाल करने तथा सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, ईको ग्रीन कर्मचारियों के साथ समझौते में मानी गई मांगों को लागू करने, वार्ड नम्बर-9 में गैस पीडि़त कर्मचारी को न्याय दिलाने के लिए दोषी पार्षद व उसके पुत्र पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारी पिछले दो दिन से टूल डाऊन हड़ताल पर है।

आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन वरिष्ठ कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया ने किया।

आन्दोलनरत कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील चिण्डालिया, राज्य उपाध्यक्ष ब्रजवती ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में कर्मचारियों की मांगों को निगम प्रशासन पूरा करें। अन्यथा सोमवार से आन्दोलन को तेज करते हुए अन्य विभागों के कर्मचारी भी इस आन्दोलन में कूद पड़ेगें। श्री शास्त्री ने निगमायुक्त के रवैये पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि निगमायुक्त को शहर वासियों एवं कर्मचारियों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। कर्मचारियों ने आगामी आन्दोलन की रणनीति के तहत कर्मचारियों की जायज मांगों में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों व निगमायुक्त के घेराव व पुतला दहन की तैयारी है।

सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, बेलदार यूनियन के प्रधान विरेन्द्र, चालक यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी व वेद भड़ाना, एएसआई यूनियन के प्रधान राजेन्द्र दहिया, गुरचरण खाण्डिया, अशोक, करतार, जितेन्द्र, रगबीर चौटाला, सोमपाल झिझोटिया, विजय चावला, बल्लू चिण्डालिया, दर्शन सिंह सोया, रविन्द्र टांक, प्रेमपाल, महेन्द्र कुण्डिया, वेद प्रकाश, दान सिंह, नरेश कुमार भगवाना, देशराज डाबर, सूरजकीर, धर्म सिंह मुल्ला, राजबीर चिण्डालिया, देवेन्द्र कुमार, महिला विंग की नेता माया, कमला, शकुन्तला, सत्तो देवी, ज्ञानो देवी, बबीता सहित अनेक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here