मौका मिला तो पूरी दुनिया तक पहुंचाऊंगा श्री कृष्ण का संदेश : सुभाष घई

0
1351

Kurukshetra News : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। लेकिन दो बार एक्टिंग स्कूल के लिए जगह मिलने के बाद फिर वापस करनी पड़ी ज़मीन।

सुभाष घई ने कहा कि मैं हरियाणा का निवासी हूं और हरियाणा के रोहतक से मैंने अपनी शिक्षा पूरी की है। उन्होंने कहा कि अगर समय और मौका मिला तो वे महाभारत और गीता से जुड़ी फिल्म का निर्माण करेंगे। ताकि भगवान श्री कृष्ण और उनके संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचा जा सके।

हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के सवाल पर सुभाष घई ने कहा कि हरियाणा में फिल्म स्कूल के लिए दो बार ज़मीन दी गई। लेकिन दोनों बार प्रपोजल रद्द हो गए। उन्होंने कहा कि इस बार बताने का नहीं कर दिखाने का समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here