मानव जीवन में संस्कार नहीं तो वह तेजहीन हो जाता है : साध्वी वैष्णवी भारती

0
1769
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 23 Nov 2019 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन मयूर विहार, फेज-2, दिल्ली में किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवसगुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी ने माहात्म्य के अंर्तगत बताया कि गवान श्रीकृष्ण में जिनकी लगन लगी है उन भावुक भक्तों के हृदय में प्रभु के माधुर्य भाव को अभिव्यक्त करने वाला, उनके दिव्य रस का आस्वादन करवाने वाला यह सर्वोत्त्कृष्ट महापुराण है। जिसमें वर्णित वाक्य ज्ञान, विज्ञान, भक्ति एवं उसके अंगभूत साध्न चतुष्टय को प्रकाशित करने वाला है तथा माया का मर्दन करने में समर्थ है। श्रीमद्भागवत भारतीय साहित्य का अपूर्व ग्रंथ है। यह भक्ति रस का ऐसा सागर है जिसमें डूबने वाले को भक्तिरूपी मणि-माणिक्यों की प्राप्ति होती है। भागवत कथा वह परमतत्व है जिसकी विराटता अपरिमित व असीम है। वह परमतत्व इसमें निहित है जिसके आश्रय से ही इस परम पावन भू-धाम का प्रत्येक कण अनुप्राणित और अभिव्यंजित हो रहा है। यह वह अखंड प्रकाश है जो मानव की प्रज्ञा को ज्ञान द्वारा आलोकित कर व्यापक चिंतन के द्वार खोल देता है। यह वह कथा है जो मानव के भीतरी दुर्लभताके रूपान्तरण हेतु अविरल मन्दाकिनी के रूप में युगों युगों से प्रवाहित होती आ रही है। उन्होने बताया कि भागवत महापुराण की कथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का प्रतिनिध्त्वि करती है। आज के समाज की हर समस्या का समाधन इसमें ही निहित है। आप देखे आत्मदेव की कथा में उसका परिवार है। पत्नी धुंधुली, पुत्रा धुंधुकारी, गोकर्ण है। धुंधुकारी जो कुसंग के कारण अपने माता पिता को दुःख देता है। वेश्याओं का संग कर भोग में संलग्न हो जाता है। भागवत की कथा आज के परिवेश को ही दर्शाती है। आज संस्कार विहीनता के वातावरण में पल रही युवा पीढी़ की यही दशा है। जिस प्रकार मिठाई से मिठास, इक्षुदण्ड से रस, दुग्ध् से घी निकाल लेने से ये निःसार, तेजहीन हो जाते हैं। वैसे ही मानव के जीवन से संस्कार नहीं तो वह तेजहीन हो जाता है। इन संस्कारों के अभाव में युवा वर्ग पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण कर रहा है। भारतीय परंपराओं का उपहास करना और उन्नति के नाम पर नैतिकता का परित्याग करना उनके जीवन की उपलब्धि बन गयी है। फ़िल्मी सितारें, माडल आदि को उन्होने जीवन का आदर्श बनाया है। इन में से किसी का परिधान इनको भाता है तो किसी की चाल-ढाल। स्मरण रहे युवाओं द्वारा चुने इन आदर्शों ने व्यक्तिगत कितनी भी प्राप्तियां कर ली हों। पर उनके त्याग, सेवा व परोपकार के कोई बड़े आदर्श स्थापित नहीं किये। उनकी नकल करने से हमारे परिधान, चाल-ढाल में परिवर्तन अवश्य आ सकता है। किंतु बाहरी चमक दमक से बात नहीं बनती। इस से चिंतन बदल सकता है, चरित्र नहीं। संस्कारों की आवश्यकता है जो विश्व रूपी बगिया को सरस, सुन्दर, सुरभिमय बना सकें। क्योंकि जहां संस्कार हैं वहां उच्च, श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना साकार होती है।

तदुपरांत भागवत के प्रथम स्कंध् का वर्णन किया गया। जिस में वेद्व्यास जी के असंतोष का विवरण आता है। उन्होने सत्राह पुराणों की रचना से संसार को भक्ति मार्ग दिखाया परंतु स्वयं का मन तमस से ग्रसित रहा। नारद जी की प्रेरणा से ज्ञात हुआ कि प्रभु शब्दों का विषय नहीं अपितु दर्शन का विषय है। वृक्ष के सर्वांगीण विकास के लिये मूल का सिंचन आवश्यक है। उसी प्रकार जीवन के विकास हेतु आत्मतत्व का प्राप्त करना परमावश्यक है। यह प्रकरण हमें परमात्मा की प्रत्यक्षानुभूति करने की सीख देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here