5 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी 5 बच्चों की मां, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया…

0
982

Nuh News : पुन्हाना शहर में अवैध संबधों के चलते एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब बिछौर पुलिस को 19 अक्टूबर को उजीना ड्रेन पर बने पुल के नीचे से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जब गहराई से छानबीन की तो सामने आया कि मृतक की पत्नी के आस मोहम्मद नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे। नाजायज संबधों में रोड़ा बन रहे महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आपको बता दें कि महिला के पांच बच्चे हैं और प्रेमी के भी पांच बच्चे हैं। दोनों के जेल में जाने से बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here