May 1, 2025

व्यापार मंडल फरीदाबाद कार्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित: राजेश भाटिया

0
103
Spread the love

फरीदाबाद, 14 अगस्त। भारत के आजादी अमृत महोत्सव के तहत जजपा के जिलाध्यक्ष व ब्यापार मंडल फरीदाबाद अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में उनके तिकोना पार्क स्थित कार्यालय में जजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व व्यापारी भाइयों ने एक साथ ध्वजारोहण किया। जिसमें जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़ एवं पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना मुख्य अतिथि रहे।

जजपा के जिलाध्यक्ष व ब्यापार मंडल फरीदाबाद के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले भर में विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को झंडा संहिता के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किस तरह तिरंगा फहराया जाए, राष्ट्र हित में पूरे सम्मान के साथ हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है कि आमजन अपने घर, दुकान, कार्यालय और वाहनों पर संपूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को फहराएं व एकजुटता का प्रतीक बने।

इस कार्यक्रम में जजपा जिलाध्यक्ष के संग ठाकुर राजाराम, कृष्ण जाखड़, हरमीत कौर, नलिन हुड्डा, बेगराज नागर, अजय सिंह, हातमा अधाना, संदीप कपासिया, नंदराम पाहिल, आशुतोष गर्ग, कुलदीप तेवतिया, करामत अली, अमर नरवत, हनुमान खींची, गुलाब रावत, राजेश रावत असावटी, देवेंद्र मान, हरिराम किराड, अनिल किराड़, गोविंद कौशिक, देवेंद्र बैरागी, सरदार परविंदर सिंह, श्याम सिंह, गजेंद्र भड़ाना, मोहम्मद शरीफ, लतीफ कुरेशी, कृष्ण कपासिया, मनीषा शर्मा, मुंदर कपासिया, असगर सरपंच, सत्तार खान, सीमा सितोरिया, चौधरी प्रह्लाद, बंसीलाल कुकरेजा, सोमनाथ ग्रोवर, गगन अरोड़ा, अमर बजाज, नीरज भाटिया, सुनील दत्त, विशाल भाटिया, रिंकल भाटिया, अरविंद शर्मा व अन्य कार्यकर्ता एवं व्यापारी भाई शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *