May 1, 2025

नई उड़ान ट्रस्ट फरीदाबाद ने युद्ध स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली व शहीदों को श्रद्धांजलि दी

0
6 copy
Spread the love

फरीदाबाद, 13 अगस्त।  आज नई उड़ान ट्रस्ट फरीदाबाद ने से० 12 , युद्ध स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा का शुभ आरंभ विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा जी के भाई श्रीमान मनोज मल्होत्रा जी  ने किया। इस यात्रा में 20 दिव्यांग साथियों ने अपनी रेट्रोफिटेड स्कूटी से हिसा लिया। ये तिरंगा यात्रा सेक्टर  12 युद्ध स्मारक से शुरू होकर बल्लभगढ़ के रास्ते, शहीद संदीप के पैतृक गांव अटाली पहुंची और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। अब अटाली गांव से हजारों युवा साथियों के साथ, 360 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ सम्पूर्ण अटाली गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए यात्रा ग्राम गढ़ खेड़ा पहुंची जहां पर ग्राम ग्राम गढ़ खेड़ा वासियो द्वारा आयोजित 75 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर अमर शहीदो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस तिरंगा यात्रा में नई उड़ान ट्रस्ट की और मो असलम, मो रहीश, विपुल शर्मा, विक्रम नाथ, विनय, परमोद, राजेश, जितेंदर ठाकुर, हिना रहीश सैफी,  गिरधर , शुशील, अभिमन्यु, रवि अरोड़ा, कृष्ण, नेन सिंह, सुनील शर्मा, दीपक ठाकुर दिव्यांग साथी विषेश रूप से शामिल हुए। दिव्यांगो के इस साहस के लिए ग्राम गढ़खेड़ा वासियों ने, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयन पाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मिडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ के हाथों से सम्मानित भी करवाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *