May 1, 2025

पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए करें बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर

0
1657367176952
Spread the love

फरीदाबाद, 09 जुलाई। पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर रहे हैं। हर किसी को इसके लिए प्रेरित होना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। सी.दास ग्रुप ने शनिवार को एनआईटी-5 में पौधरोपण कर शहर को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लिया है। ग्रुप के निदेशक आरके भाटिया ने कहा कि केवल पौधे लगाने ही नहीं उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी की जाएगी ताकि ये पौधे एक विशाल पेड़ बनकर प्रदूषण से जंग में कारगर हथियार साबित हो सके।

ग्रुप के निदेशक आरके भाटिया ने कहा कि पौधरोपण करने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती है। पौधरोपण कर उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। ऐसे में पौधे का पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। पेड़ों से हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। वहीं दूसरी तरफ पेड़-पौधों की कटाई से धरती पर ऑक्सीजन गैस कम होती है, जिससे प्रत्येक प्राणी प्रभावित होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। मानसून के दौरान पौधरोपण करना अच्छा होता है, क्योंकि इस दौरान हर तरह के पौधे लग जाते हैं।

श्री भाटिया ने कहा कि हरित फरीदाबाद अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। कोरोना के दौरान पौधों का महत्व समझ में आ गया है इसलिए हर किसी को इसके लिए आगे आना चाहिए। जितने हमारे आसपास पौधे होंगे उतना ही हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा। हम अपने आसपास जितने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करेंगे उतना ही प्रकृति की सुंदरता बढ़ेगी। इस मौके पर उनके साथ राकेश गुप्ता, हरीश कुमार, सी.दास ग्रुप से वीके बोन्थरा, ओमवीर सिंह, रेखा गुलाटी, बलप्रीत कौर, अंजू सूद, सपना सूरी, आंचल जुनेजा, समय यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *