April 30, 2025

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह का जन्मदिवस

0
205
Spread the love

फरीदाबाद, 28 फरवरी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं 5 बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह का 77वां जन्मदिवस सोमवार को उनके सैनिक कॉलोनी स्थित निवास पर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर लोगों का एवं उनके प्रशंसकों का तांता लगा रहा और उनको जन्मदिवस की बधाई देने न केवल शहर बल्कि प्रदेश अलग-अलग कोनों से उनके समर्थक आए। सभी ने केक काटकर उनको जन्मदिवस की शुभक्मनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेशभर में लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं और कार्यकर्ता दिन-रात एक करके पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके जन्मदिवस के मौके पर लोगों का जो प्यार और आशीर्वाद उनको मिला है, वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे। चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह दो बार हरियाणा के मंत्री एवं 5 बार विधायक रह चुके हैं। राजनीति में उनकी स्वच्छ एवं ईमानदार छवि दूसरों से अलग बनाती है। महेन्द्र प्रताप सिंह ने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत 1966 से की थी, जब उनको सरपंच बनाया गया। 1972 में वह ब्लॉक समिति सदस्य मनोनीत हुए। इसके बाद उन्होंने पीछे रुकने का नाम नहीं लिया और 1982 में वह रिकॉर्ड 22 हजार वोटों से जीते। 1987 में 19 हजार एवं 1991 में 30 हजार वोटों से जीत हासिल करने के बाद उनको ब्रेक लग गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने पुन: 63 हजार वोटों से भारी भरकम जीत हासिल की और अंत में 2009 में वह 13 हजार वोटों से जीतकर आए और हरियाणा प्रदेश सरकार में मंत्री बने। चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने जीवन के 25 साल लोगों की सेवा में गुजारे और निष्पक्ष एवं दागदार छवि की मिसाल कायम की। आज भी लोग उनकी बेदाग छवि की मिसाल पेश करते हैं। पहले मेवला महाराजपुर और उसके बाद बडख़ल विधानसभा क्षेत्र उनका गृह क्षेत्र रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *