May 1, 2025

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं चहुंमुखी विकास कार्य : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

0
1
Spread the love

बल्लभगढ़, 02 जनवरी। हरियाणा सरकार के परिवहन, खनन और कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

हरियाणा के कैबीनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार सेक्टर-2 में 60 गज पॉकेट में आरएमसी से बनने वाली सड़को का शुभारंभ, स्थानीय लोगो के हाथों नारियल तुड़वा कर किया। उन्होंने कहा अब ये सड़कें 20 साल से पहले नही टूटेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई स्थान नहीं रहेगा, जहां विकास कार्य नहीं हुआ हो।

कैबीनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव से विकास कार्यो को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी बल्लभगढ़  विधानसभा में करीब 200 करोड़ रूपये की धनराशि से ज्यादा के कार्य चले हुए है। उसी कड़ी में ही ये विकास कार्य हो रहे है।

उन्होंने कहा पहले की सरकारों में काली सड़क काले कारनामें होते थे। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सरकार में विकास कार्यो का शिलान्यास होने के बाद निर्धारित समय पर काम पूरा होता है।

कैबीनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा जल्द ही सेक्टर- 2 , सेक्टर-65 व सेक्टर- 64 की सभी मुख्य सड़कों का भी नवीनीकरण  बनवाने का काम करेगें।

उन्होंने सभी लोगों से कहा कि वे कोरोना से बचाव करते हुए सरकार के आदेशों का पालन करें ।

परिवहन मंत्री ने इसके अलावा फतेहपुर बिल्लौच में स्वास्थ्य जांच शिविर का रिबन काटकर उद्घघाटन किया। वही बल्लबगढ की भगत सिंह कालोनी में रेजिडेंस वेलफेयर एशोसियेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष के कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर पृथला के विधायक एवं भण्डारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, मंत्री के बड़े भाई एवं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,

पार्षद दीपक यादव, के एल वशिष्ठ, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, संदीप चौधरी, दुर्गपाल, रोशनलाल, वेदपाल शांडिल, जगदीश ,विक्रम सरपंच, बाबूलाल गोड़ एडवोकेट, प्रेम सिंह भाटी, पुष्पेंद्र त्यागी, योगेश शर्मा, महेश ग़ोयल, गायत्री देवी, संगीता नेगी, सुषमा यादव, कौशल शर्मा, चंद्रसेन, जगदीश मास्टर, शिवराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *