May 2, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

0
101
Spread the love

Faridabad News, 16 Dec 2021: आपको यहाँ बता दें कि 2 दिसम्बर से 19 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र मे आयोजित इस बार के गीता महोत्स्व मे अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, गीता मैराथन, 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी, दीप-पृज्वलन, संत सम्मेलन, विश्व गुरु भारत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और आजादी के अमृत महोत्सव की झलक के साथ-साथ आनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं । इस सुन्दर ओर भव्य कार्यक्रम को देखने भारत ही नहीं बल्कि कई देशों से श्रद्धालु आ रहे हैं। आपको बतादें कि वर्ष 2016 में पहली बार कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव् का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। इस वर्ष 2021 का यह 6वां अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा।

इस मोके पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समय के साथ हर चीज बदलती है। लेकिन नहीं बदला तो गीता का मर्म। हम आज जिस पवित्र गीता की जयंती मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, वो गीता ही तो जीवन का सार सिखाती है। वो गीता ही हमें जीने का रास्ता दिखाती है। अगर हम अच्छे कर्म कर रहे हैं, तो हमें किसी चीज की चिंता नहीं करनी चाहिए ।

इसके अलावा विपुल गोयल ने कहा कि गीता को विश्व का सबसे बड़ा दार्शनिक ग्रंथ माना जाता है क्योंकि गीता का एक-एक श्लोक संदेश देने वाला है, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को सबसे बड़ा दार्शनिक भी कहा जाता हैं ओर इस वर्ष हम सब यहाँ गीता उपदेश का 5159वां वर्ष गीता जयंती के रूप में मना रहे है।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रथम आयोजन् 2016 में मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में शुरु हुआ था ओर इस कार्यक्रम कि धूम पूरे देश ओर विदेशो मे भी हो रही है ओर यही वजह है की आज कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर सब् जानने लगे है। आज कुरुक्षेत्र ओर हरियाणा प्रदेश का नाम चारो तरफ विश्व स्तर पर रोशन है।

इसके बाद पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर गीता महोत्सव में शाम की संध्या आरती में शामिल हुए ओर माथा टेक प्रदेश ओर क्षेत्र कि खुशहाली कि कामना की । इसके बाद विधायक सुभाष सुधा ओर मेला प्रशासन द्वारा पटका पहनाकर ओर मोमेंटो देकर पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित भी किया।

इस मोके पर उनके साथ कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा व कुरुक्षेत्र जिला के प्रशासनिक अधिकारीगण के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *