May 1, 2025

गाजीपुर लैंडफिल स्थानांतरण किया जाना अति आवश्यक : महेश गिरी

0
16
Spread the love
New Delhi News : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने गाज़ीपुर लैंडफिल स्थानांतरण हेतु भूमि देने के लिए उपराज्यपाल व दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा।
सांसद ने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व ही गाज़ीपुर लैंडफिल में भूस्लखन के कारण दर्दनाक हादसा हों गया था। जिसमे दो लोगो की मृत्यु हो गई थी व कई लोग घायल हुए थे। इस लैंडफिल को अन्य स्थान पर स्थानांतरण हेतु पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को पत्र द्वारा कहा गया। आयुक्त ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पास इसके हेतु भूमि उपलब्ध नही है। डीडीए अथवा दिल्ली सरकार से भूमि प्राप्त होने के पश्चात ही गाज़ीपुर लैंडफिल का स्थानांतरण हो सकेगा।
सांसद महेश गिरी ने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व यह योजना बनाई गई है कि पड़े हुए कूड़े का इस्तेमाल रोड बनाने के कार्य मे किया जाएगा। परंतु उसके क्रियान्वयन में समय लग रहा है। जबकि दिन प्रतिदिन कूड़े ओर ज्यादा होता जा रहा है व उसके स्थानांतरण की अति आवश्यकता है।
सांसद गिरी ने बताया है कि उन्होंने अब उपराज्यपाल व दिल्ली मुख्य सचिव को भूमि देने हेतु पत्र लिखा है व जल्द ही वह उनसे स्वमं मिलकर आग्रह भी करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *