May 7, 2025

हम सभी को बाबा साहब अम्बेडकर के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए : सुनीता फागना 

0
IMG-20210414-WA0021_compress56
Spread the love

Faridabad News, 14 April 2021 : कांग्रेस पार्टी महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना के नेतृत्व में राम नागर स्थित बौद्ध विहार पर आज भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर के 130वें जयंती पर उनकी प्रतिमा पर  प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की। सभी ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर सुनीता फागना ने कहाकि बाबा साहेब आंबेडकर ने शिक्षा पर विशेष बल दिया था।शिक्षा से किसी भी वर्ग व समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। आगे बढऩे के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इसी के चलते बाबा साहब ने गरीब वर्ग को अधिकाधिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षा के सहारे जीवन के अंधियारे को दूर किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने संगठित रहने का संदेश भी दिया। उनकी शिक्षा व संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। हमें मिल-जुलकर एक बेहतरीन व सभ्य समाज के निर्माण का प्रयास करना चाहिए, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में किसी भी प्रकार का भेदभाव निराशाजनक है। इस प्रकार की भावनाओं से समाज बंटता है। देश की प्रगति में बाधा पहुंचती है।सुनीता फागना ने कहाकि जब तक हम सब डॉ. अम्बेडकर जी के बताएं मार्ग पर न चलकर तरक्की के रास्ते स्वयं ही बंद कर लेंगे। इसलिए आज बहुत जरुरी है कि एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़े। बाबा साहेब का नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो ओर संघर्ष करो को आत्मसात कर आगे बढक़र दलित समाज को तरक्की की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर कहा करते थे कि बुद्ध की शक्ति शाश्वत है, लेकिन उसके बाद भी बुद्ध उसको अचूक घोषित नहीं करते थे।इस मौके पर रंधावा फागना,बसपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी,सुभाष तंवर,महेंद्र,सोनदेई,टीकम सिंह गौतम,जोगिंदर मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *