May 1, 2025

राेहतक में नाइट्रोजन गैस से भरे गुब्बारे में ब्लास्ट, हादसे में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित आठ लोग झुलसे

0
401
Spread the love

Rohtak News, 07 Feb 2021 : रोहतक के महम चौबीसी में आज 85 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना समारोह के दौरान नाइट्रोजन गैस के गुब्बारे में विस्फोट हो गया, जिससे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा की पत्नी और उनकी बेटी समेत छह लोग झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आज महम चौबीसी परिवार ने मंडी में 85 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में किन्ही कारणों के चलते सांसद अरविंद शर्मा और बड़खल विधायक सीमा त्रिखा नहीं पहुंची थी। लेकिन कार्यक्रम में सांसद की पत्नी रीटा शर्मा, उनकी बेटी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत शहर के कई गणमान्य लोग पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि ध्वजारोहण के बाद आयोजकों की तरफ से मशीन से पुष्प वर्षा शुरू कर दी गई। साथ ही हाइड्रोजन भरे एक दर्जन एयर बलून छोड़ने की तैयारी की गई। अचानक एयर बलून में एक साथ धमाका हो गया। तेज आवाज से निकली आग से आस-पास के लोग झुलस गए। साथ ही टेंट ने भी आग पकड़ ली लेकिन तत्काल उसे आयोजकों ने बुझा दिया। झुलसने वालों में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सहित करीब छह लोग शामिल हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूर्व मंत्री सहित तीन को प्राथमिक उपचार दिया गया।

मंच पर भगदड़ मच गई। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर विस्फोट कैसे हुआ। इस हादसे से मंच के आसपास और शामियाना में भी आग गई थी। हालांकि उसे मौके पर ही मौजूद लोगों ने बुझा दिया। इस मामले में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अन्यथा बड़ी हानि हो सकती थी।

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *