April 30, 2025

पाकिस्तान ने भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को किया समन

0
126
Spread the love

इस्लामाबाद। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित ‘संघर्ष विराम के उल्लंघन’ के मामले में पाकिस्तान ने रविवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को समन किया। पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में एक लड़की के मारे जाने और दो अन्य लोगों के घायल होने का दावा किया है।

बिना उकसावे का संघर्षविराम का उल्लंघन किया
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत ने 22 सितंबर को कोटली और निकिआल सब-सेक्टर में ‘बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन’ किया। वहीं पाकिस्तान ने ये भी दावा किया है कि भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में एक लड़सी के मारे जाने और दो अन्य लोगों के घायल होने का दावा किया है। पाकिस्तान ने भारत से, भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप अपनी भूमिका का निर्वहन करने की अनुमति देने की भी अपील की।

नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना निंदनीय
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना वास्तव में निंदनीय और मानवीय गरिमा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विरूद्ध है।’’ पाकिस्तान ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने, संघर्षविराम उल्लंघन के इस और अन्य मामलों की जांच करने, भारतीय बलों को संघर्षविराम का पूरी तरह सम्मान करने का निर्देश देने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने की अपील की।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *