May 1, 2025

बरोदा की जनता भाजपा के विकास को वोट देगी : कुसुम महाजन

0
101
Spread the love

Faridabad News, 28 Oct 2020 : बरोदा उपचुनाव में जनता भाजपा के छह साल के विकास को वोट देगी जिससेे भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगा। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फरीदाबाद की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष कुसुम महाजन ने मोई गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले कुसुम महाजन ने अपनी महिला टीम के साथ भैसवान खुर्द गांव और जगासी गांव में डोर टू डोर जाकर भाजपा प्रत्याशी योगश्वर दत्त के पक्ष में लोगों को वोट करने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए कुसुम महाजन ने कहा कि विपक्ष बरोदा में जातिवाद की जहर घोलने पर लगा है जिसमें वह सफल नहीं होगा। उन्होनें कहा कि बरोदा की जनता समझदार है वो एकजुट होकर राष्ट्र के गौरव योगश्वर दत्त के पक्ष में वोटिंग करेगी। कुसुम महाजन ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुदद नहीं है और वो सिर्फ लोगों को बरगलाने पर लगी है जिससे उसका जनाधार बढऩे की बजाय कम हो रहा है। उन्होनें कहा कि लगातार 15 साल बरोदा हल्के का प्रतिनिधित्व करने वाले और सत्ता का सिरमौर रहे बरोदा के विकास पर चुप्पी क्यों साध जाते है। उन्होनें कहा कि भाजपा ने जो छह साल में बरोदा में जो किया है वो सबके सामने है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद की पूर्व जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फरीदाबाद आशा रानी,मीना परमार सहित कई भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *