May 1, 2025

गोपाल शर्मा के फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जिला पार्षद शैलेंद्र सिंह ने बधाई दी

0
101
Spread the love

Faridabad News, 24 Aug 2020 : पृथला विधानसभा क्षेत्र जिला पार्षद शैलेंद्र सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद जिले से जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर गोपाल शर्मा को सेक्टर-11 स्थित भाजपा कार्यालय पर तुलसी का पौधा भेंट कर वह मुंह मीठा कराके हार्दिक शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पार्षद शैलेंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखती है और जो कार्यकर्ता जितनी ज्यादा मेहनत करता है वह पार्टी में उतना ही ऊंचा स्थान प्राप्त करता है। उन्होनें कहा कि माननीय जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के पिछले 5 सालों की जीतोड़ मेहनत का ही फल है जो पार्टी ने दोबारा उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को उनकी काबिलियत के साथ की जिम्मेदारी देती है। स्वयं जिला पार्षद शैलेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष व झज्जर प्रभारी नियुक्त हुए हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ रहकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे यही हर कार्यकर्ता का उद्देश्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *