May 7, 2025

आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगर निगम व मेयर का चुनाव

0
102
Spread the love

Faridabad News, 19 July 2020 : आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में बडख़ल-गुडग़ांव रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं भविष्य में होने वाली गतिविधियों में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कंधे से कंधे मिलाकर जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना का साथ देने का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन में आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में होने वाले सभी नगर निगम वार्ड एवं मेयर का चुनाव आम आदमी पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी कर लें। सभी ने चुनावों के लिए कमर कसने और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर सहमति प्रकट की। इस मौके पर सर्वश्री मंजू गुप्ता अध्यक्ष साउथ हरियाणा महिला, अमन गोयल अध्यक्ष व्यापार सेल साउथ हरियाणा, बृजेश नगर सचिव साउथ हरियाणा, विनय यादव प्रवक्ता साउथ हरियाणा, राजकुमार पांचाल उपाध्यक्ष व्यापार साउथ हरियाणा और जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी सहित सभी साथियों ने मिलकर युवा साथी राहुल बैंसला को सर्वसम्मति से जिले का युवा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया। जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल, सुनील ग्रोवर प्रवक्ता जिला, प्रभु दयाल संयुक्त सचिव जिला, एडवोकेट डीएस चावला, एडवोकेट दिनेश भारद्वाज, रोशन झा, लोकेश अग्रवाल बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, वीणा वशिष्ठ तिगांव विधानसभा अध्यक्ष, संतोष यादव एण्ड आईटी विधानसभा अध्यक्ष, तेजवंत सिंह उर्फ बिट्टू बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष सभी ने अपने विचार रखे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *