May 7, 2025

संविधान दिवस के मौके पर पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

0
18
Spread the love

Faridabad News : पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी के दिशा निर्देश पर व विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के नेत्रत्व में आज पुलिस आयुक्त कार्यालय सै-21 सी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान दिवस के मौके पर शपथ ली।

इस मौके पर विक्रम कपूर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, विरेन्द्र विज डी.सी.पी ट्रैफिक, देवेन्द्र यादव सहायक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, नवीन कुमार सी.पी रिडर, श्री सुरेन्द्र सुपरिटेंडेंट, रविन्द्र कुमार हेडकर्लक, सुबे सिंह पुलिस प्रवक्ता, सुरेन्द्र आई.टी सैल इन्चार्ज, श्री जितेंन्द्र एवं सभी ब्रांचों के इन्चार्ज व अन्य कर्मचारी मौजूद थें।

श्री विक्रम कपूर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई कि हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिको कोः

सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति विशवास और धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की सम्मानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 27.11.17 को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मर्पित करते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *