May 1, 2025

जल्द ही पूरी होंगी मास्टर प्लान की योजनाएं : मूलचंद शर्मा

0
29
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद का मास्टर प्लान-2031 पूरे जिले के भावी अनूठे विकास का आधार है और इसके फलस्वरुप बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का भी सुंदर स्वरुप और अभूतपूर्व विकास निखर कर सामने आएगा। यह विचार बल्लबगढ़ हलके के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने आज यहां स्थानीय नीलम-बाटा रोड स्थित होटल मिलेनियम के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित जिला के पत्रकारों से रुबरु होते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर विधायक श्री शर्मा के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, जिला ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पं. बृजलाल शर्मा, भाजपा नेता चौ. जगत सिंह व सुभाष लाम्बा मुजेसर भी उपस्थित थे।

पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिले के अधिकांश भूभाग में शहरीकरण हो चुका है। विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को निर्बाध रुप से जुटाना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती था। इसके समाधान के रुप में बनाए गए मास्टर प्लान-2031 को गत कांग्रेस सरकार ने लटका कर रखा और फरीदाबाद की अनदेखी की परंतु वर्तमान भाजपा हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संस्तुति व कुशल मार्गदर्शन तथा दूरदृष्टिपूर्ण सोच के फलस्वरुप अब मास्टर प्लान 2031 को अंतिम रुप देकर जनता के सामने लाया गया है। इससे लगभग 55 नए गांव जुड़े हैं, जिनके भावी सर्वांगीण विकास के लिए अनूठी योजनाएं अमल में लाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गत तीन वर्षाे में कांग्रेस ने लगभग 60 वर्षाे के शासनकाल से भी अच्छे और अधिक कार्य कर दिखाएं है। बल्लबगढ़ हलके में निरंतर व निर्बाध रुप से विकास कार्य पूरे किए जा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग का ओवरब्रिज शुरु होने से जाम की समस्या सो छुटकारा मिला है। आगामी जून-2018 तक बल्लभगढ़ तक निर्माणाधीन मेट्रो रेल सेवा का कार्य पूरा होते ही मेट्रो रेल सेवा शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित अन्य सभी प्रकार के आवश्यक विकास कार्याे एवं परियोजनाओं के कार्य तीव्र गति से पूरे करवाए जा रहे हैं और लोगों के सामने किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी नहीं रहने दी जाएगी।

एडवोकेट गोपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक नवंबर, 2017 से प्रदेश के शहरी क्षेत्र सहित गांवों में भी चौबीस घण्टे बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक कार्य किया है। पूरी पारदर्शिता के साथ विकास व निर्माण कार्य सम्पन्न करवाना और बिना पैसे के ही केवल योगयता के आधार पर युवाओं को नौकरी देना भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। भ्रष्टाचार और घोटाले का क्रम तो अब केवल गए जमाने की बातें और कांग्रेस से ही जुड़ी करतूतें लगती है। विधायक पं. मूलचंद शर्मा तथा गोपाल शर्मा ने इस प्रेस वार्ता में जिला के प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों द्वारा विकास कार्याे के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब पूरी संतुष्टी व तसल्लीपूर्वक दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *