May 2, 2025

यमुना रक्षक दल ने हरियाणा दिवस का किया आयोजन

0
36
Spread the love

Faridabad News, 01 Nov 2019 : तिकोना पार्क स्थित कार्यालय पर यमुना रक्षक दल ने हरियाणा दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर हरियाणा के सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह ने कहा कि हरियाणा की अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति है। कृषि, उद्योग, विनिर्माण, खेल तथा प्रतिरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा देश के रीढ़ की हड्डी है। इस अवसर पर डॉ० सिंह ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि यमुना जी राजनैतिक उपेक्षा की शिकार बन गयी हैं। दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम तथा नूह जिले यमुना जी के प्रदूषित जल के कारण भयंकर एवं लाईलाज बिमारियों के चपेट आ रहे हैं। स्वास्थ्य मानव शक्ति के बगैर सर्वांगीण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती अतः यमुना जी को अविरल एवं निर्मल करना अत्यंत आवश्यक है। हरियाणा के सर्वांगीण विकास तथा यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय रौनियार वैश्य फेडरेशन के प्रदीप गुप्ता, पंजाबी समाज के सोहन लाल नासा तथा वसंत आहूजा, हरिनारायण दुबे, विनोद गुप्ता, राघव त्रिपाठी आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *