May 11, 2025

विकास कार्य पिछले 35 साल में नहीं हुए, वह भाजपा सरकार ने 5 साल में किए : कृष्ण पाल गुर्जर

0
5896
Spread the love

Faridabad News, 15 Sep 2019 : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में जो विकास कार्य पिछले 35 साल में नहीं हुए, वह भाजपा सरकार ने विगत 5 साल में करके दिखाएं। केन्द्रीय राधा मंत्रीगत साय एनआईटी की सैनिक कालोनी की गलियों को कंक्रीट सीमेंटिड गलियों के निर्माण के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी को नगर निगम फरीदाबाद में भाजपा सरकार ने शामिल किया गया है केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 13 किलोमीटर लंबी लगभग 17 करोड रुपए की लागत से बनने वाली कंक्रीट सीमेंटेड सड़कों की शुरुआत की।

श्री गुर्जर ने लोकसभा चुनाव में भारी जीत की चर्चा करते हुए कि यह जीत एक आदमी की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार ने विकास के मामले में फरीदाबाद को देश में दुनिया में फरीदाबाद को अलग पहचान दी। अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान भवन का उद्घाटन होने के बाद फरीदाबाद को देश व दुनिया में एक अलग ही पहचान मिल जाएगी। मनोहर सरकार ने जो प्रदेश के विकास के लिए सौगात दी शायद ही किसी सरकार ने ऐसे विकास किया हो। नाम लिए हुए बिना विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि जो पार्टी अभी तक अपने घर का झगड़ा खत्म नहीं कर पा रही वह विकास और दूसरों की समस्याओं का क्या हल निकालेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद वासियों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरी जगहों पर जाना पड़ता था, परंतु भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से हर सुविधा आज के समय में फरीदाबाद में ही उपलब्ध करा दी गई हैं। आने वाले कुछ सालों में फरीदाबाद को नोएडा व गुडगांव से जोड़ने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सैनिक कॉलोनी को नगर निगम फरीदाबाद में हाल ही में शामिल किया गया है। मुख्य सड़कों व कॉलोनी के अंदर की सभी सड़कों को आरएमसी द्वारा निर्मित करवाई जाएंगी। यह निर्माण लगभग 6 से 8 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। सैनिक कॉलोनी को हर तरीके से प्रत्येक सुविधा देकर पूर्ण रूप से विकास किया जाएगा।

बड़खल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर को 87 किलोग्राम लड्डुओं से तोला।

विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने बताया कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व व दिशा निर्देशन में चलकर अपने क्षेत्र को दिन दुगनी रात चौगुनी कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक सेवक के तौर पर सेवा दी। जब भी किसी ने सेवा के लिए आदेश किया मैं हमेशा व हर समय सेवा के लिए तत्पर रही हूं और भविष्य में भी एक सेवक के रूप में कार्य करती रहूंगी और क्षेत्रवासियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।

इस मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, श्रीमती अंजू भड़ाना जिला सचिव फरीदाबाद, पार्षद सुनील भड़ाना, मंडल अध्यक्ष कर्मवीर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *