April 30, 2025

चौधरी वजीर सिंह रेढू बने जाट संस्था के प्रधान

0
27
Spread the love

Faridabad News : जाट संस्था फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमे चौधरी वजीर सिंह रेढू को प्रधानं बनाया गया है। चौधरी नरेंद्र दहिया ( राजे ) को महासचिव और चौधरी रामनिवास कैदल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चौधरी सुरेश मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। संस्था के सभी सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक बैठक शहर के प्याली चौक के पास जाट धर्मशाला में हुई जिसमे इन सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी हवा सिंह ढिल्लो के अध्यक्षता में ये चुनाव संपन्न हुए। पूर्व प्रधान चौधरी योगेश सिवाच ने नव नियक्त कार्यकारिणी को अपना पूर्व सहयोग देने का वादा किया। चुनाव के बाद नव नियुक्त कार्यकारिणी ने संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों एवं जाट समाज का धन्यवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *