May 7, 2025

सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा दशहरे पर्व की तैयारी पूरी, भग्वा रंग के झंडो से रंगा शहर

0
2
Spread the love

Faridabad News, 16 Oct 2018 : सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा दशहरे पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी है। पुरे एन आई टी बड़खल विधानसभा को भग्वा रंग के झंडो से रंग दिया। दशहरे पर्व के लिए शहरवासियों को प्रचार रथ द्वारा घोषणा करके आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि उनकी तैयारी पूरी हो चुकी है। लंका दहन बुधवार दिनांक 17 अक्टूबर 2018 को किया जायेगा। कार्यक्रम का आरम्भ ज्योति प्रचंड दोपहर 3:00 बजे माननीय श्री महंत स्वरूप बिहारी प्रधान ऑल इंडिया सनातन धर्म महाबीर दल व अशोक अरोड़ा पूर्व मेयर एवं मानक चन्द भाटिया द्वारा किया जाएगा। गणेश पूजा दोपहर 3:20 पर के सी लखानी (लखानी अरमान ग्रुप), वीके मलिक (मेल्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), बी आर भाटिया (महारानी पेंट्स), शम्मी कपूर व राजीव चावला द्वारा किया जाएगा। शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर 3:20 धर्मवीर भड़ाना एवं कैलाश बैसला के द्वारा की जाएगी। लंका दहन रात्रि 9:30 बजे दशहरा मैदान में किया जायेगा। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में गुलशन बग्गा, योगेश धींगड़ा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, पूर्व पार्षद रमेश सहगल, सुख दयाल, नवीन प्रीतम भाटिया, मदन मोहन रतड़ा, कैलाश नरूला, मास्टर हीरा अरोड़ा, जय दयाल चावला, विनोद भाटिया, निक्का शाह, तनेंद्र टंडन, हरीश रतड़ा। विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्शन लाल मलिक पूर्व एसीपी, ज्ञानचंद अहूजा, किशन खन्ना, धीरज भाटिया, रवि भाटिया, गिर्राज दत्त गौड़, रेनू भाटिया पूर्व पार्षद द्वारा लंका दहन किया जायेगा। इसी तरह विजय दशमी दशहरा पर्व पर शुक्रवार दिनांक 19 अक्टूबर 2018 को ज्योति प्रचंड दोपहर 3:00 बजे माननीय ऐसी चौधरी, राजन मुथरेजा, गुलशन भाटिया द्वारा की जाएगी। इसके उपरांत गणेश पूजा दोपहर 3:10 पर चौधरी बृजभान भड़ाना, राम चरण भाटिया, चन्दर भाटिया पूर्व विधायक द्वारा किया जाएगी। इसके उपरांत भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:20 पर विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री, राजेश नागर द्वारा किया जाएगा।रावण के पुतले का दहन सूर्यास्त के समय अवतार सिंह भड़ाना फरीदाबाद के पूर्व सांसद व विधायक उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश भडाना पार्षद, विकास भारद्वाज पार्षद, संदीप भारद्वाज पार्षद , जितेंद्र भडाना पार्षद व विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमा कैलाश बैसला पार्षद, सुमन भारती पार्षद, ललित यादव पार्षद, रतनपाल पार्षद द्वारा किया जायेगा। शनिवार 20 अक्टूबर 2018 भरत मिलाप का कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान में किया जायेगा। जिसकी शुरुआत गणेश पूजा प्रातः 11:00 बजे श्री विजय प्रताप सिंह, श्री प्रकाश शर्मा महाराज द्वारा की जाएगा।भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे तेजवंत सिंह रखड़ा, अजय चौधरी, अनिल आहूजा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। भरत मिलाप का कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे जगदीश भाटिया अध्यक्ष भाजपा हरियाणा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। राजतिलक दोपहर 2:30 पर ललित नगर विधायक के गांव के कर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राणा, जगत प्रेम, ललित भाटिया, प्रेम बंगा, संजय अरोड़ा, वेद कुकरेजा, राजेश तंवर, गोपाल ढींगरा, रोमी भाटिया व विशिष्ट अतिथि अनीता शर्मा, सूरज चंदीला, काशीराम भाटिया, योगेश दुआ, नितिन कालरा, विजय कथुरिया, तिलक कथूरिया, नीरज भाटिया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। श्री राजेश भाटिया ने शहरवासियों को दशहरे पर्व के लिएआमंत्रित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *