May 1, 2025

शकरपुर में खुला सांसद महेश गिरी का नया संसदीय कार्यालय

0
11
Spread the love
New Delhi News, 12 Oct 2018 : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी के नय संसदीय कार्यालय कार्यालय का उद्घाटन आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के करकमलों द्वारा शकरपुर, स्कूल ब्लाक, दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालय शाहदरा जिला के भाजपा अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने किया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन सिंह बिहारी, भाजपा दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, महिला महिला मोर्चा मत्री गुजंन नरूला, मयूर विहार जिला अध्यक्ष धीरज जोशी व कार्यक्रम में शाहदरा व मयूर जिला के सभी भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय श्याम जाजू ने सांसद महेश गिरी को क्षेत्रीय जनता को नए कार्यालय के शुभारम्भ पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व आज हर भारतवासी का विश्वास बनाता जा रहा है। आज भाजपा के सभी सांसद जनता के कल्याण हेतु कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है यह बताते हुए कि पहली बार चुन कर आए सांसद महेश गिरी अपने क्षेत्र के लिए बहुत ही उत्तम कार्य कर रहे है। उन्हें सदैव अपने क्षेत्र व क्षेत्रवासियों की चिंता रहती है व समय समय पर वह अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाते रहते है व मैं उन्हें इसके लिए मैं बधाई देता हूँ।
सांसद महेश गिरी ने कहा कि यह कार्यालय संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधा में ही खोला गया है। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के समीय यह कार्यालय मयूर विहार व शाहदरा दोनों जिलों के बीचोंबीच है। पहले विवेक विहार आने जाने में लोगों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ता था परन्तु अब इस नए कार्यालय के खुल जाने से जनता को अपने कार्य करवाने में बहुत ही आसनी होगी।
कार्यक्रम में सर्वश्री संजीव शर्मा, अनिल गुप्ता, निर्मल जैन, संजय गोयल, भूषण ठक्कर, दीपक गाबा, राजेश तिवारी, सुनील चौधरी, जीतू चौधरी, सुशील उपाध्याय, किरण पाल सिंह त्यागी, जतिन वर्मा व अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *