May 2, 2025

मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर के नाम से रखे जाने से सर्व समाज सहित वंशजों में खुशी की लहर

0
56
Spread the love
Faridabad News, 14 Sep 2018 : प्रदेश सरकार द्वारा बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद राजा नाहर सिंह के नाम पर रखने की घोषणा का शहर के लोगों ने स्वागत किया है। इस घोषणा पर आज सर्व समाज के साथ-साथ राजा नाहर सिंह सोसायटी के अलावा राजा नाहर सिंह के वंशजों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का आभार व्यक्त किया है। सेक्टर-3 राजा नाहर सिंह पैलेस में आज उनके वंशज राजा राजकुमार तेवतिया, सुनील तेवतिया, अनिल तेवतिया ने आज लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। राजा नाहर सिंह के परपौत्र सुनील तेवतिया ने कहा कि जब से वाईएमसीए से लेकर बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार की घोषणा हुई थी, तभी से राजा नाहर सिंह सोसायटी के बैनर तले ये मांग रखी गई थी कि बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह के नाम से रखा जाए। पिछले चार साल पूर्व प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सुपुत्र सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहीदी दिवस पर इस नामकरण को पूरा करने की घोषणा कर दी थी और हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, महासचिव प्रदीप जेलदार, राजा राजकुमार तेवतिया, सचिव सत्यवीर डागर, सोसयटी के प्रधान सोहनलाल सैनी ने भी प्रदेश सरकार से मैट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह के नाम से रखने की मांग की थी। कल प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह रखे जाने का अनुमोदन किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी देते हुए घोषणा कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योगमंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, केहर सिंह रावत, टेकचंद शर्मा, पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, जिला पार्षद अवतार सारंग सहित सहित सर्व समाज का आभार जताते हुए कहा कि शहीद एक जाति या धर्म का नही बल्कि सभी धर्माे के होते है और सरकार की इस पहल से राजा नाहर सिंह का बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा क्योंकि राजा नाहर सिंह ने देश को आजाद कराने में अपनी अह्म भूमिका निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *