May 2, 2025

युवा कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने साइकिल यात्रा का किया जोरदार स्वागत

0
23
Spread the love

Faridabad News, 13 Sep 2018 : हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ ,साइकल यात्रा के पाचवें चरण के तहत गुरुवार को साइकिल यात्रा बल्लभगढ़ विधानसभा में पहुँचने पर सेक्टर-62, 64 रोड पर युवा कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल और उनके समर्थकों ने साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अशोक तंवर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्तओं ने मनोज अग्रवाल ज़िंदाबाद अशोक तंवर ज़िंदाबाद राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगाएं। नुक्कड़ सभा के आयोजक युवा कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का पगड़ी और बड़ी फूलो से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर साइकिल यात्रा को 100 साइकिल और 100 टी-शर्ट भेट की गई। इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा की  मौजूदा बीजेपी सरकार को उखाड़ फैकने के लिये त्रस्त जनता को बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिये इस फेंकू बीजेपी सरकार उखाड़ने के लिये ही यह साइकिल यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर युवा कॉग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा की यात्रा का  मोहना रोड, गुप्ता होटल, घन्टा घर चौक पर जोरदार स्वागत किया गया है।मौजूदा सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है लोग फिर से कांग्रेस को याद करने लगे है। चुनावों के दौरान बीजेपी ने लोगों से जो वायदे किए थे, सत्ता में आने के बाद वो  पूरा नहीं किये। भाजपा सरकार में खाद्य सामग्री के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था। लेकिन सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। आए दिन व्यपारियों, दलितों व महिलाओं पर अन्याय व अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश सरकार जनता के खजाने को लूटने का काम कर रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। साइकिल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में प्रयास शर्मा, जयकिशन पंडित, मैदान मोहन, डीपी चंचल, अम्बर कुलश्रेष्ठ, जगदीश महापात्र, जितेश मित्तल, श्याम ठाकुर, विनोद शर्मा और अग्रवाल समाज के मौजिज लोग और के उद्योग से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *