May 1, 2025

मोदी-खट्टर सरकार की जोड़ी ने प्रदेश में आपसी भाईचारे को खत्म किया : डॉ. अशोक तंवर

0
45
Spread the love

Panipat News : हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आज पानीपत के गाँव परढाना में “भाईचारा बचाओ रैली” में उमड़े विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया। हरियाणा प्रदेश की जनता को हम पर विश्वास है कि हमारी राजनीति राजधर्म से प्रेरित है, सत्ता धर्म से नहीं। हम इस देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं तो वहीं भाजपा के लोग इस देश को हमारे- प्रदेश को कभी धर्म के नाम पर जलाते हैं तो कभी जाती के नाम पर। बीते 4 वर्षों में मोदी- खट्टर सरकार की जोड़ी ने प्रदेश में आपसी भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। समाज में फूट डाल कर राज करने का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा और संघ के लोग कभी धर्म की बात करते हैं तो कभी जाती की परन्तु कभी भी जनता के विकास की बात नहीं करते, कभी भी आप के उत्थान की बात नहीं करते। यह लोग आज भाईचारे की बलि चढ़ा कर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। समाज में फूट डाल कर हमें आपस में लड़ा कर यह लोग बड़े- बड़े घोटाले करते जा रहे हैं। राफेल महाघोटाला इसका साक्षात उदाहरण है जहां पर इस निकम्मी भाजपा सरकार ने इस देश की आत्मा को धोखा देते हुए हज़ारों करोड़ का महाघोटाला किया है। हमें हमारे देश को बचाना है, कांग्रेस पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता इस सरकार के असली चेहरे को बेनकाब कर के जन- जन तक इस राष्ट्रविरोधी सरकार की सच्चाई को ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *