May 2, 2025

पार्षद संजय गोयल ने जनसुविधा में मोबाईल एप आरम्भ किया वह अत्यंत सराहनीय है : महेश गिरी

0
11
Spread the love
New Delhi News : भारतीय शिक्षाविद, चिन्तक, राजनेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र स्थित झिलमिल के एस.के. मोहित बैक्वेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर बिपिन बिहारी सिंह, भाजपा दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा व सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों, स्थानीय आर.डब्लू.ए. व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहें। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बलिदान, देशप्रेम व त्याग को याद किया व उन्हें श्रद्वाजंली दी। 
 
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने अपने संबोधन में बताया कि श्रदेय डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त और राष्ट्रनेता थे। भारतीयता की रक्षा ही उनके जीवन का सिद्धान्त था, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। वह चाहते थे कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो। भाजपा की केन्द्र सरकार ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान व कल्याण हेतु कार्य किया है। कांग्रेस की पिछली सरकार ने जनता को सिर्फ छला व सब्जबाग ही दिखाए है इसके विपरित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्यरत वर्तमान सरकार केवल और केवल देश की जनता के कल्याणार्थ ही प्रतिबद्ध है। पिछले 40 वर्षों में जो कार्य पिछली सरकार नहीं कर पाई वह कार्य भाजपा की सरकार ने केवल 4 वर्षों में कर दिया है।  
 
कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा पार्षद संजय गायल ने मोबाईल एप का भी शुभारम्भ किया। जिसका उद्घाटन महेश गिरी ने किया। इस मोबाईल एप का नाम ‘‘संजय गोयल एप’’ रखा गया। वार्ड के नागरिकों हेतु आरम्भ इस मोबाईल एप की सुविधा से अब यह दिल्ली का पहला हाईटेक वार्ड बन चुका है। जानकारी देते हुए संजय गोयल ने बताया कि इस ऐप का आधुनिकता के साथ बनाया गया है। इसमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सभी सेवाए प्राप्त की जा सकेंगी। इससे आप घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान भी पा सकते है व पार्षद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ आधार काडे से लेकर वोटर आईडी कार्य से संबंधित कार्य, पी.डब्ल.ूडी., दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस, दिल्ली जल बोर्ड आदि सभी विभागों की जानकारी प्राप्त व कार्य हेतु निवेदन कर सकते है। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकहित व कल्याणकारी योजनाओं तथा केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इस एप से स्थानीय नागरीक यह जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे की कौन का कार्य कौन से विभाग से संबंधित है। सांसद महेश गिरी ने पार्षद संजय गोयल को उनके इस कार्य की सराहना की व बधाई दी।
 
कार्यक्रम में पूर्व महापौर राम नारायण दूबे, निगम पार्षद सर्व श्री रोमेश गुप्ता, कंचन महेश्वरी, दीपक मल्होत्रा, नीतु त्रिपाठी, गोविन्द्र अग्रवाल, बबिता खन्ना, सचिन शर्मा, संदीप कपूर, गुंजन गुप्ता तथा कृष्ण भारद्वाज, विवेक कावरा, भूषण ठक्कर, रविन्द्र अग्रवाल, बी.बी. त्यागी, अजय मेहरा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *