क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गांजा तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Faridabad News : श्रीमान पुलिस कमिश्नर साहब श्री अमिताभ दिल्लों भा.पु.से. के दिशा निर्देश व डी.सी.पी. क्राइम श्री सुखबीर सिंह भा.पु.से के नेतृत्व में कार्य करते हुये उपनिरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 व उनकी टीम ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले दो लोगो को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. दिनेश /बिट्टू (उम्र 32 वर्ष ) पुत्र मंगल सिंह निवासी गाँव झाड़सेंतली फरीदाबाद, हालः- राजीव कॉलोनी मुजेसर फरीदाबाद.
२. मनोज/गोलू (उम्र 21 वर्ष ) पुत्र भूपेंदर निवासी कस्बा अम्रतसर पंजाब हालः- राजीव कॉलोनी मुजेसर फरीदाबाद.
वारदात करने का कारणः- उपरोक्त आरोपी दिनेश बचपन से ही यही काम करने करता है, दूसरा आरोपी दिनेश का पड़ोसी व दोस्त है जो पैसे कमाने व दोस्ती निभाने के लिये यह काम करने लग गया।
तरीका वारदात:- उपरोक्त आरोपियान पुलिस से बचने के लिए हर बार अलग अलग वाहन का का प्रयोग करके अलग अलग स्थानों पर नशे की तस्करी करते हैं, उपरोक्त आरोपियान तमिलनाडु व उडीसा से गांजा लाकर फरीदाबाद में बेचते थे।
आरोपियों का पूर्व आपराधिक विवरणः- उपरोक्त आरोपी दिनेश एक बार ही पुलिस की गिरफ्त में आया है जो की विजय नगर उडीसा में पकड़ा गया था जो की एक महीने पहले ही छुट कर आया है.
बरामदगीः-
1. 30.360 किलोग्राम गांजा
2. 1 स्कूटी (तस्करी के लिए प्रयोग की गयी)
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि उपरोक्त मामले में आरोपियो के खिलाफ सारन थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को आज अदालत पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाऐगा। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों के द्वारा गांजा खरीदने व बेचने के और अन्य ठिकानो के बारे में पता लगाया जाऐगा।