May 2, 2025

एक संदेश कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के नाम

0
vijay kaushik
Spread the love

Faridabad News : कांग्रेस में गुटबाजी को प्रदर्शित करने के लिए कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, हरियाणा मैं कांग्रेस के कुछ कद्दावर नेता दलित के बेटे अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नहीं देखना चाहते, हो सकता है कि वह लोग दलित के बेटे को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हो अथवा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी डॉक्टर अशोक तंवर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हो, वैसे भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इतने कमजोर नहीं है कि अध्यक्ष पद ना होने पर देश व प्रदेश में की राजनीति में उनके अहम रोल को खत्म किया जा सकता है, उन्हें कांग्रेस में हमेशा सम्मानजनक पदों से नवाजा गया है और वह कांग्रेस को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं, उनके लिए पद कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा, वह खुद ही मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है इसलिए इस तरह के दुष्प्रचार से कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वाले तत्व पार्टी के हितैषी नहीं है सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए इससे जनता में गलत संदेश जाता है, आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के हाथ में सत्ता सौंपने के लिए तैयार है, वही गुटबाजी की झूठी खबरों से जनता का विश्वास कांग्रेस के ऊपर से डगमगा जाता है , इसलिए हमें एकजुट होकर हर प्रकार के दुष्प्रचार का विरोध करना चाहिए, निवेदक विजय कौशिक मीडिया प्रभारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *