May 2, 2025

सरकार की बेरूखी से नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

0
24
Spread the love

Faridabad News : भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों से ठेकाप्रथा समाप्त करने, कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, सफाई कर्मचारियों का वेतन कम से कम 15 हजार रूपए देने व 11 जुलाई को नगर पालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू न करने से नाराज निगम के हजारों कर्मचारियों ने 72 घंटे की हड़ताल की पूर्व संध्या पर बीके चौक से नीलम चौक से मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस का नेतृत्व अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा, मुख्य संगठनकर्ता विरेन्द्र सिंह डंगवाल, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, नपा कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरूचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, श्रीनंद ढकोलिया, सोमपाल झिझोटया, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, ड्राईवर यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, परसराम अधाना, बिशनस्वरूप तेवतिया, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहताश रेढू सहित दर्जनों नेताओं ने किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने जुलूस में शामिल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए हरियाणा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार ने स्वच्छता के नाम पर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों जो बाल्मीकि बिरादरी से संबंधित है उनका आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। श्री शास्त्री ने वर्ष 2017-18 में सीवर हादसों में एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों की मौतों का जिम्मेदार भी सरकार को ठहराया। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद आज भी प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं है। बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतारा कर काम करवाने से ही मौतें हो रही है। उन्होंने सरकार के इस दावे को भी झूठा बताया कि सरकार द्वारा सीवर हादसे में माए गए सफाई कर्मचारियों को दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। श्री शास्त्री ने दावा किया कि कल होने वाली हड़ताल में प्रदेश की 61 नगरपालिका, 16 नगर परिषद व 10 नगर निगमों के 30 हजार से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेगें, लेकिन जनहित में आगजनी जैसी अप्रिय घटना होने व जल सेवाओं को हड़ताल पर होने के बावजूद भी बाधित नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 10 मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो 11 मई से 72 हड़ताल की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव युद्धवीर खत्री, फरीदाबाद ब्लॉक के नेता करतार सिंह सहित बिजली, रोडवेज, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य, ईरीग्रेशन, केन्द्रीय परियोजना के कर्मचारियों सहित दर्जनों विभागों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

इस मौके पर सुदेश कुमार, रघुबीर चौटाला, जितेन्द्र छाबड़ा, सतीश पहलवान, योगेश शर्मा, महेश मंगू, राजबीर चिंडालिया, कृष्ण चिंडालिया, सतपाल मेंडवाल, रमेश गौतम, महिला नेता माया, शकुन्तला, कमला, कमलेश, बृजवती, रामवती आदि नेताओं सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *