सूरजकुंड दिवाली मेले में महिलाओं को भा रही क्रॉकरी, रसोई के सामान की जमकर हो रही खरीदारी
-कप, प्लेट, कटोरी और चम्मच सहित विभिन्न आकारों में उपलब्ध क्रॉकरी बनी आकर्षण का केंद्र
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 24 अक्टूबर।
सूरजकुंड परिसर में आयोजित तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 में क्रॉकरी के स्टॉल महिलाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। मेले में आकर्षक डिजाइन और विभिन्न आकारों में उपलब्ध क्रॉकरी तथा रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं स्टॉल पर पहुंच रही हैं। कप, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ट्रे, गिलास सहित रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुएं ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
मेले में क्रॉकरी के स्टॉल पर रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे और बड़े आकार के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार इन वस्तुओं का चयन कर रही हैं। घर की रसोई को व्यवस्थित बनाने से लेकर त्योहारों पर मेहमानों की आवभगत के लिए उपयोगी बर्तन खरीदने तक, क्रॉकरी के ये उत्पाद ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा विकल्प बने हुए हैं।
दिवाली के त्योहार के मद्देनजर रसोई और घर की साज-सज्जा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व रहता है। ऐसे में सूरजकुंड दिवाली मेले में उपलब्ध क्रॉकरी की विविध रेंज ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई विकल्प उपलब्ध करा रही है। स्टॉल पर प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के कप, प्लेट, कटोरियां और चम्मच, ट्रे न केवल दैनिक प्रयोग के लिए उपयोगी हैं, बल्कि त्योहारों के दौरान मेहमानों के स्वागत-सत्कार में भी काम आते हैं। मेले में खरीदारी करने पहुंच रही महिलाएं क्रॉकरी के स्टॉल पर रुककर विभिन्न उत्पादों को देख रही हैं और अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीद रही हैं। अलग-अलग आकार और डिजाइन में उपलब्ध वस्तुओं के कारण यह स्टॉल मेले में आने वाले परिवारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सूरजकुंड परिसर में तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य पर्यटकों को खरीदारी, कला, संस्कृति और उत्सवी माहौल का अनुभव प्रदान करने के साथ विभिन्न उत्पादों के विक्रेताओं को अपने सामान के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना भी है।