सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : अंजलि श्रोत्रिया
- लाभार्थियों ने पेंशन शुरू होने पर जताया सरकार का आभार, अन्य पात्र नागरिकों से भी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
फरीदाबाद, 11 अक्टूबर।
प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण एवं पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। लाभार्थियों के अनुभव अन्य पात्र नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अभियान के तहत आयोजित सरकारी शिविर के माध्यम से पेंशन का लाभ प्राप्त करने वाली लाभार्थी सविता ने बताया कि कैंप में उनकी पेंशन बनवाई गई है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर सुविधाएं मिल रही हैं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिल रही है। सविता ने अपनी पेंशन बनवाने में सहयोग देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल जरूरतमंद नागरिकों के लिए काफी लाभदायक है।
इसी प्रकार लाभार्थी कोमल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कैंप के माध्यम से उनकी पेंशन शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन शुरू होने से उन्हें आर्थिक सहारा मिला है और अपनी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना एक सराहनीय पहल है। कोमल ने कहा कि कैंप के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने अन्य पात्र नागरिकों से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
लाभार्थी सुषमा ने बताया कि सरकारी कैंप के माध्यम से उनकी पेंशन बनवाई गई है, जिसके लिए वह सरकार की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में मिली सहायता से उन्हें सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप आमजन को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुषमा ने अपनी पेंशन बनवाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया तथा कहा कि इस तरह की सुविधाओं से पात्र नागरिकों को काफी राहत मिलती है।
जिला प्रशासन की ओर से पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपनी पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।