ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की अनुपालना सुनिश्चित करें: सीईओ शिखा

- सीईओ शिखा की अध्यक्षता में ठोस कचरा प्रबंधन-2026 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद, 17 अगस्त। 
ठोस कचरा प्रबर्धन-2026 के तहत समस्त खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एवं एवं ग्राम सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी 
शिखा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय, सैक्टर 12, फरीदाबाद में आयोजित किया गया। इस दौरान ठोस कचरा प्रबंधन के चार स्तरीय पृथक्करण, गलनशील कूड़े से खाद बनाने के बारे में उपेन्द्र सिहं, जिला कार्यक्रम प्रवर्धक, एस.बी.एम.जी. द्वारा विस्तृत रुप से बताया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा द्वारा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एंव ग्राम संचिवों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान सभी ग्राम पंचायतो में प्रभावी रुप से कार्य किया जाए। सभी सरपंचो एवं वार्ड सदस्यो की भागीदारिता एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। कचरा पृथक्करण के प्रति लोगों को निरतंर जागरूक करें। इसके अलावा पंचायत बैठकों का आयोजन कर ठोस कचरा प्रबर्धन नियम-2026 की अनुपालना में चार तरह के कचरा पृथकरण, हरा डस्टबीन (गीला कचरा), नीला (सूखा कचरा), लाल (सैनिटरी कचरा) और काला (खतरनाक कचरा) रंग के डस्टबिनों के माध्यम से स्त्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण कराए। खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी खण्ड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करें एवं सभी ब्लक वैस्ट जैनरेटर की पहचान कर उन्हे सी.पी.सी.बी. पोर्टल पर आज ही रजिस्ट्रर्ड कराए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर महोदय द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम सचिव अख्तर हुसैन, नन्द किशोर, रविन्द्र एवं शुभम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास एवं पंचयात अधिकारी बल्लभगढ अंशु डागर, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तिगांव आरती एवं ग्राम सचिव मुख्य रुप से उपस्थित रहें।