कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से युवाओं को जोड़ रहा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह : डॉ नेहा सिंह

- व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में करियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित

फरीदाबाद, 20 जुलाई। रोजगार विभाग हरियाणा, द्वारा दिनांक 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है | इस सम्बन्ध में मण्डल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद द्वारा आज सोमवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ओल्ड फरीदाबाद में एक व्यवसायिक मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान लगभग 38 छात्र/छात्राएं विभिन्न आईटीआई के ट्रेड से उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं का व्यवसायिक मार्गदर्शन किया गया तथा उन्हें अपने कैरियर को प्राथमिकता देते हुए देश की उन्नति में भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कुमारी स्नेहा अदलखा यंग प्रोफेशनल MCC बड़खल द्वारा विभागीय पोर्टलो (HREX, NCS) के बारे में जानकारी देते हुए बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने हेतु आग्रह किया गया। साथ में उनके द्वारा सक्षम युवा योजना की जानकारी भी दी गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार द्वारा वह उपस्थित युवाओं को जागृत करते हुए कौशल प्रशिक्षण की महत्ता को उजागर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नरेश कुमार, GI, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में युवाओं को जागृत किया जा रहा हैं ताकि वे अपने करियर को नई ऊचाईयों तक ले जाए तथा विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे।