.jpeg)
एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रति जागरूकता हेतु एसडीएम कार्यालय में 500 जूट बैग का वितरण
- BLO के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा 'नो सिंगल-यूज प्लास्टिक' का संदेश
फरीदाबाद, 06 जुलाई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र द्वारा एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम कार्यालय में 500 जूट बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत ये 500 जूट बैग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कार्यरत सभी सुपरवाइजरों को वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को एक-एक जूट बैग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अभियान का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों एवं आमजन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुनः उपयोग योग्य जूट बैग के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। इससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाकर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त हरियाणा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।