समाधान शिविर में 14 शिकायतें प्राप्त, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

- उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की

- परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग से करें संपर्क


फरीदाबाद, 06 जुलाई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में सहकारिता विभाग (Cooperative Societies) से संबंधित 1 शिकायत, सीआरआईडी (CRID) विभाग से संबंधित 6 शिकायतें, डीएचबीवीएनएल (DHBVNL) से संबंधित 1 शिकायत, माध्यमिक शिक्षा विभाग (Education-Secondary) से संबंधित 1 शिकायत, सिंचाई विभाग (Irrigation) से संबंधित 1 शिकायत, नगर निगम फरीदाबाद (MCF) से संबंधित 3 शिकायतें तथा राजस्व विभाग (Revenue) से संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई।

सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की पारिवारिक पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्म तिथि का सत्यापन लंबित है अथवा जन्म तिथि से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि है, वे इसके सुधार एवं सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में एचएसवीपी एस्टेट अधिकारी नवीन कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।