फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण रहा है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। वह रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
डॉ. पूनिया ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, वैचारिक यात्रा और संगठन के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का विचार हमारी दिशा है, प्रशिक्षण हमारी शक्ति है और समर्पित कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं; संगठन की मजबूती निरंतर सीखने, संवाद और संस्कारों से ही सुनिश्चित होती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर त्याग, तपस्या और राष्ट्रहित के लिए किए गए संघर्ष का परिणाम है। पार्टी ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए अपनी नीतियों और सिद्धांतों पर कार्य किया है।
उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली का आधार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने अपने शुरुआती दौर में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रही। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल दो सीटें मिली थीं, लेकिन संगठन की मजबूती, नेतृत्व की दूरदृष्टि और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 303 सीटें जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
डॉ. पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना प्रमुख हैं। इसके अलावा देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल विकास, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और विश्व में उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर रहा है।
अपने संबोधन में डॉ. पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और रात्रि विश्राम किया। प्रशिक्षण वर्ग के दुसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन योग, प्राणायाम और व्यायाम सत्र से हुई। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के मन की बात कर्यक्रम को सुना। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया । प्रशिक्षण क्विज प्रतियोगिता और राष्ट्र गान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
मोदी के नेतृत्व में बढ़ा भारत का वैश्विक मान, हर वर्ग को मिला विकास का लाभ : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक सशक्त हुआ है तथा आज विश्व मंच पर भारत का सम्मान और प्रभाव अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के गरीब वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब परिवारों को पक्के मकान, मुफ्त इलाज, गैस कनेक्शन, शौचालय और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है और देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
संगठन की कार्य पद्धति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: फणीन्द्रनाथ शर्मा
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति और संगठनात्मक संरचना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचार आधारित संगठन है, जो कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से संचालित होता है और कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण तथा सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क, जनसंवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: नरेन्द्र वत्स
भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ तथा बूथ प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था करें और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ ही भाजपा के संगठनात्मक ढांचे का आधार है । मजबूत बूथ ही चुनावी विजय की नींव तैयार करता है।
संगठन विस्तार के लिए हर कार्यकर्ता बने संपर्क का माध्यम: धूमन सिंह किरमिच
धूमन सिंह किरमिच ने पार्टी के कार्य विस्तार विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के कार्य में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए निरंतर जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यकर्ता विकास ही संगठन की वास्तविक पूंजी: मलिक रोजी आनंद
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मलिक रोजी आनंद ने कार्यकर्ता विकास विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के वैचारिक, सामाजिक और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल में वृद्धि करना है ताकि वे समाज के बीच प्रभावी ढंग से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर सीखने, स्वयं को विकसित करने और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती और वैचारिक समृद्धि का सशक्त माध्यम : पंकज पूजन रामपाल
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी सांगठनिक चुनौतियों और राजनीतिक एजेंडे को धार देने का एक बड़ा मंच साबित हुआ। भाजपा आने वाले समय में मजबूत बूथ, डिजिटल पैठ और गरीब कल्याण के त्रिकोण पर अपनी सियासी जमीन को और मजबूत करने जा रही है। श्री रामपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया । श्री रामपाल ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी वक्ताओं और अपेक्षित कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महापौर प्रवीण बतरा जोशी, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पांडे, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला वर्ग प्रमुख ओमप्रकाश रक्षवाल, सोशल मीडिया सह संयोजक प्रदेश अमित मिश्रा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख मदन पुजारा, वजीर सिंह डागर, प्रदर्शनी प्रमुख गिर्राज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना, भारती भाकुनी, जिला सचिव तरनजीत भाटिया, मनीष छौंकर, डॉ. अनुराधा डीगवाल, आरती साहू, सुनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजन मूथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान, मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, नीरज मित्तल, नरेन्द्र जैन, सत्येंद्र पांडेय, वीरेंद्र यादव, पार्षद अजय बैसला, मुकेश अग्रवाल, संजीव कुमार विनोद भाटी, अनीता वशिष्ठ, वीरेंद्र भडाना, लाल मिश्रा, अनिल नागर, गजेन्द्र भडाना, मनोज नसवा, सचिन शर्मा, सीमा सुमंत चंदेल, कुलदीप साहनी राजबाला सरदाना गौरव चौहान जेजू ठाकुर, प्रवीण चौधरी, फहीम अहमद, सचिन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, राजेश चौधरी, हरीश बैंसला, गौरव चौधरी, शेखर तवर, मनप्रीत सिंह, नंद कश्यप, कर्मवीर बेसला, तृप्ति माला, शुभंकित गुप्ता, कृष्ण पहलवान, महेश कुमार, मुकेश झा, सुधीर मेहता, शिव गुप्ता, मोर्चों के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।