
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोजगार मेला एवं जागरूकता अभियान का आयोजन
- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रोजगार मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका : विजय सिंह
फरीदाबाद, 19 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों/अभियानों का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। इस कड़ी में मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा उपमंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ के प्रांगण में आज एक रोजगार मेले/जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह ने बताया कि आज आयोजित रोजगार मेले/जागरूकता अभियान में शाही एक्सपोर्ट्स, स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड, वी5 ग्लोबल, हिंदुस्तान सीरिंग्स, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, आर.बी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन, बालाजी मैनपावर व पॉली मेडिक्योर जैसे निजी नियोजको द्वारा भाग लिया गया। रोजगार मेले में 200 से अधिक बेरोजगार प्रार्थियों द्वारा भाग लिया गया। जिन्होंने उपरोक्त नामित नियोजको की लगभग 125 रिक्तियों के लिए आज साक्षात्कार दिया। जिसमे मौके पर ही 109 प्रार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया ।
एटीडीसी फरीदाबाद प्रिंसिपल नीतू कपूर, एलडीएम व रेस्टी इंचार्ज पीयूष गोयल व कुमारी स्नेहा अदलखा, वाईपी एमसीसी बड़खल द्वारा वह उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शित किया गया। निशुल्क प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं को अपने कैरियर को कौशल परक बनाने के बारे में जानकारी व प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम में सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार (PMVBRY) व प्रधानमंत्री इंटर्नशिप (PMIS) योजना तथा रोजगार विभाग की विभिन्न स्कीमों जिनमे सक्षम युवा उल्लेखनीय हैं, के बारे में जानकारी दी गई।