फरीदाबाद में गैस सप्लाई सुचारू, शिकायतों पर प्रशासन की कड़ी नजर : डीसी

फरीदाबाद, 07 अप्रैल।  उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने बताया कि विगत 48 घंटों में उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर से सम्बंधित कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतें गैस सिलेंडर की विलंबित डिलीवरी तथा संबंधित एजेंसियों द्वारा समय पर प्रतिक्रिया न देने से संबंधित थीं और कुछ मामलों में ई-केवाईसी प्रक्रिया में विलंब के कारण डिलीवरी प्रभावित हुई, जिसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जा रहा है। वहीं, जिन एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर उत्तर नहीं दिया गया, उन मामलों को डीएफएससी स्तर पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लेकर शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में कुल 45 एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। वर्तमान में मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। 

उन्होंने आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा होने या कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत जिला प्रशासन के सानिध्य में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जारी 0129-2288245 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त, बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (मोबाइल नंबर: 9810212115) तथा एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल (मोबाइल नंबर: 8168792654) को भी सीधे सूचना दी जा सकती है।