घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने हेतु फूड सप्लाई विभाग द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान

- एलपीजी की शिकायत के लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर करें संपर्क


फरीदाबाद, 18 मार्च। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक, फरीदाबाद विभाग की गठित टीमों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर दिनांक 16 मार्च 2026 को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कुल 08 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। जिसमें ओल्ड फरीदाबाद थाना में 02, भूपानी थाना में 01, सेक्टर-31 थाना में 01, पल्ला थाना में 01 एवं BPTP थाना में 01 एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसमें कुल 18 सिलेंडर पकड़े गए एवं 02 घरेलू गैस सिलेंडर ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-42 फरीदाबाद में एक दुकान पर व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर जब्त किए गए।

इसके अतिरिक्त दिनांक 17 मार्च 2026 को नंगला एन्क्लेव पार्ट-1, फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने पर थाना सारन में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। जिसमें 07 घरेलू सिलेंडर एवं 01 व्यावसायिक गैस सिलेंडर कुल 8 सिलेंडर पकड़े गए। आगे भी इस बारे में चैकिंग अभियान जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त अवगत कराया जाता है कि किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी बारे काई भी शिकायत हो तो विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकता है।