Sheena Chohan on her transformation for different roles: “I don’t just act a character, I live in her world until I understand what makes her who she is”
Sheena Chohan on her transformation for different roles: “I don’t just a…
Sheena Chohan on her transformation for different roles: “I don’t just a…
किआ इंडिया ने फरवरी में बनाया नया रिकॉर्ड; 27,610 गाड़ियों की बिक्री के साथ 10.3% की सालाना बढ़त
नई दिल्ली, भारत, 02 मार्च 2026: देश की अग्रणी 'मास-प्रीमियम' कार निर्माता कंपनी, किआ इंडिया ने भारत में अपना परिचालन शुरू करने के बाद से फरवरी महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। फरवरी 2026 में कंपनी ने 27,610 गाड़ियाँ बेचीं। पिछले वर्ष फरवरी 2025 में बेची गई 25,026 गाड़ियों की तुलना में यह 10.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाती है। लगातार दूसरे महीने डबल डिबजिट (दो अंकों) की यह मजबूत वृद्धि ब्रांड में ग्राहकों के गहरे और निरंतर भरोसे का प्रमाण है।
कंपनी की इस उपलब्धि में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपने दमदार और बड़े डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के कारण इसे ग्राहकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं किआ सोनेट ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए, अपने बेहतरीन फीचर्स और किफायती पैकेज के जरिए बिक्री की रफ्तार को बनाए रखा।
परिवारों के बीच लोकप्रिय हो रही कैरेंस क्लैविस ने अपने बेहतर डिज़ाइन, अधिक जगह और आरामदायक अनुभव के चलते फैमिली कार सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत की है। वहीं, क्लैविस ईवी को उन ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है जो इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने का एक सरल अनुभव चाहते हैं। प्रीमियम श्रेणी में, किआ कार्निवल ने लक्ज़री एमपीवी सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत किया है, जो भारत में किआ ब्रांड के प्रति ग्राहकों के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।
कंपनी का कहना है कि यह प्रदर्शन उसकी एक संतुलित उत्पाद रणनीति का परिणाम है, जिसमें आधुनिक डिज़ाइन, उन्नत सुरक्षा तकनीक (जैसे एडीएएस), कनेक्टेड कार फीचर्स और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव का संगम है। अपनी विशिष्ट 'मास-प्रीमियम' पहचान के कारण किआ लगातार ऐसे आकर्षक उत्पाद पेश कर रही है जो ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप हों।
किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), श्री अतुल सूद ने कहा, “फरवरी का यह रिकॉर्ड प्रदर्शन भारतीय ग्राहकों के किआ ब्रांड पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। ऑल-न्यू सेल्टोस, सोनेट और क्लैविस रेंज सहित हमारे पूरे पोर्टफोलियो को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया हमारी सोची-समझी रणनीति और ग्राहकों की बदलती जरूरतों (विशेषकर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर झुकाव) के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता को दर्शाती है। हम केवल बाज़ार के रुझानों का अनुसरण नहीं कर रहे, बल्कि नवाचार, प्रीमियम डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के अपने संकल्प के माध्यम से उन्हें दिशा भी दे रहे हैं।”
किआ इंडिया अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और मजबूत सप्लाई चेन के जरिए ग्राहकों की बढ़ती मांग और डिलीवरी की जरूरतों को कुशलतापूर्वक पूरा कर रही है। देश के 382 शहरों में फैले 849 टचपॉइंट्स के साथ कंपनी की सेवाएं अब और भी सुलभ हो गई हैं। वहीं, 122 'सर्टिफाइड प्री-ओन्ड' आउटलेट्स पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं, जिससे ग्राहकों को बिना किसी परेशानी और पूरी निश्चिंतता के साथ सुरक्षित ओनरशिप ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राहक सेवाओं में लगातार हो रहे सुधारों ने कार मालिक होने के अनुभव को और भी बेहतर बना दिया है।
2026 की सफल शुरुआत के बाद, किआ इंडिया का ध्यान विकास की गति को बनाए रखने, ईवी (EV) क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और भविष्य के लिए ऐसे मोबिलिटी समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है, जिनमें आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और प्रीमियम डिजाइन का समावेश हो।