हरियाणा में चौथा स्थान प्राप्त कर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद ने हासिल की गौरवपूर्ण उपलब्धि
Faridabad News : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन फरीदाबाद ने हरियाणा राज्य के उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए सम्मान, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक है।
इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान की प्राचार्या मीनू वर्मा ने परिसर में विशेष उत्सव का आयोजन कराया। ढोल की थाप पर छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया तथा इस उपलब्धि की खुशी साझा की। पूरे कॉलेज में उल्लास, गर्व और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।
यह सफलता कॉलेज के शिक्षकों की मेहनत, छात्राओं की लगन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का परिणाम है। सभी ने इस गौरवपूर्ण क्षण को संजोते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।